चाणक्य
क्या आप जानते हैं कि चाणक्य सीरियल बीच में ही सरकारी दबाव पर रोक दिया गया था।
90 के दशक में, चाणक्य एक बहुत ही लोकप्रिय सीरियल हुआ करता था। सीरियल का कथानक, एक्टिंग और इसमें दिया गया सन्देश इतना प्रभावी था, कि लोग उसका बेसब्री से इन्तजार किया करते थे।
इस पोस्ट के मूल लेखक JNU से पढ़े हुए हैं, वे भी इस सीरियल का बेसब्री से इन्तज़ार किया करते थे।
इस सीरियल में प्राचीन भारत के महान लोगों और हमारे इतिहास व संस्कृति के बारे में बहुत अच्छे ढंग से दिखाया गया था, कई ऐसे तथ्य थे, जो हमें कभी इतिहास की किताबों में नहीं पढ़ाये गए और ये तथ्य ऐसे थे, जिन पर हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होती। उस ज़माने में युवाओं को ये जानकारी पहली बार मिल रही थी, जिस वजह से उन्हें अपने इतिहास को लेकर जिज्ञासा भी हुई और साथ ही इस इतिहास से जुड़ाव भी होने लगा, क्योंकि अब तक तो हमें बस हुमायूं से औरंगजेब और फिर अंग्रेजों की कहानियां ही पता थीं.....उससे पहले भारत में 5000 सालों में क्या हुआ, कैसे हुआ, ये सब हमसे छुपाया गया एक एजेण्डे के तहत।
अब जैसी की उम्मीद थी ही, ये सीरियल वामपन्थी गैंग को पचा नहीं। 80 के दशक के अन्त में रामायण और महाभारत जैसे सीरियल अति लोकप्रिय हो चुके थे, इन सीरियल्स की वजह से हिन्दू जनचेतना और राष्ट्रचेतना उभरने लगी थी...और इन दोनों ही चीजों से वामपन्थियों को सख्त नफरत होती है। उन्हें लगा कि चाणक्य सीरियल 'सेक्युलर' भारत पर एक 'हिन्दुत्व' का हमला था। फिर शुरू हुआ इस सीरियल के खिलाफ एक प्रोपेगण्डा का खेल।
R Champakalakshmi एक History की प्रोफेसर थी JNU में, उन्हें चाणक्य सीरियल में एक 'प्रो हिन्दुत्व' और 'nationalist' एजेण्डा दिखा। उन्हें आपत्ति थी कि क्यों सीरियल में 'भगवा' झण्डों का उपयोग किया जाता है, क्यों बारम्बार 'हर हर महादेव' के नारे लगाए जाते हैं......उन्हें ये सब आपत्तिजनक लगा।
उन्होंने बताया कि ऐसा कोई ऐतिहासिक तथ्य (उनके कुण्ठित ज्ञान के अनुसार) नहीं, जो ये साबित करे कि उस समय मगध के लोग युद्ध में भगवा झण्डों का उपयोग करते थे.....उन्होंने ये भी कहा कि 'हर हर महादेव' के नारे लगाने का भी कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है।
चाणक्य सीरियल के निर्देशक Dr. Chandra Prakash Dwivedi ने इन आपत्तियों को खारिज किया और उल्टा चम्पकलक्ष्मी से पूछा कि वे बताएं कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना उनके ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार किस रंग के झण्डों का उपयोग करती थी? और साथ ही इनके सबूत भी दिखाएं।
जैसी कि उम्मीद थी, आज तक इन सवालों के कोई जवाब नहीं दिए गए हैं।
चम्पकलक्ष्मी ने क्या किया, उन्होंने वामपन्थी एजेण्डे के तहत भगवा झण्डे पर सवाल उठाया, उन्होंने युद्धकाल में लगाये जाने वाले हमारे आराध्यों के नारों पर सवाल उठाए......क्यों?
क्योंकि वामपन्थी हमेशा ही राष्ट्रीयता और धार्मिक प्रतीकों से चिढ़ते हैं. उन्हें चिढ़ है भगवा रंग से, क्योंकि ये रंग हमेशा से शौर्य का प्रतीक रहा है हमारी संस्कृति में। उन्हें चिढ़ है हमारे आराध्यों के नारों से, क्योंकि उन्हें पता है इन नारों को लगाने से हमारा जुड़ाव हमारे धर्म से और बढ़ता है।
वामपन्थी ऐसे प्रतीकों का दोष आरएसएस की विचारधारा पर मढ़ देते हैं और आम जनता के बीच गलत सन्देश देने की कोशिश करते हैं और ये आज़ादी के बाद से चला आ रहा है, सैकड़ों हजारों ऐसे उदाहरण हैं।
JNU, DU और AMU में एक वामपन्थी इतिहास माफिया कार्य करता है, इनका काम ही है हमारे इतिहास को विकृत करना, और अगर कोई सही इतिहास बताए तो उसे बदनाम करना और उसे बायकाट करना।
चाणक्य सीरियल के साथ भी यही हुआ। इस इतिहास माफिया ने अपनी मशीनरी (मीडिया, एकेडेमियां, सरकार, बॉलीवुड) का इस्तेमाल किया और एक धारणा को जन्म दिया। इन्होंने आरोप लगाया कि मगध साम्राज्य के समय (चौथी सदी ईसा पूर्व), कोई भारत देश था ही नहीं, और ना लोगों में देशभक्ति जैसी कोई भावना होती थी। इन लोगों ने चाणक्य सीरियल के निर्माताओं पर आरोप लगाया कि ये लोग झूठ फैला रहे हैं, और एक 'वृहद भारतीय पहचान' बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उस समय नहीं हुआ करती थी।
ABVP ने इस इतिहास माफिया को चुनाती दी और कहा कि अंग्रेजों द्वारा कथित रूप से 'भारत देश' बनाने से पहले अगर कुछ नहीं था, कोलम्बस किस देश की खोज करने निकला था और 15वीं सदी में वास्कोडिगामा 'किस' जगह की खोज करने के लिए आया था?
वो भारत था या कोई अन्य देश था?
वो कौन सा देश था जिसका वर्णन मेगस्थनीज ने अपने यात्रा वृत्तान्तों में किया था? क्या वो भारत देश था? या अलग थलग पड़े हुए राजे रजवाड़े थे?
उम्मीद के अनुसार, इन सवालों के कभी जवाब नहीं आये।
दरअसल समस्या वामपन्थियों के दर्शन में है। मार्क्सिस्ट थ्योरी के अनुसार देश एक स्टेट होता है, जिस पर कोई सरकार शासन करती है और जनता उनके बनाये नियमों का पालन करती है।
सांस्कृतिक जुड़ाव और एकात्मकता की भावना से वामपन्थ का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं होता।
एक ऐसा क्षेत्र, जिसमें अलग अलग बोली बोलने वाले, अलग अलग मतों को मानने वाले लोग रहते हों, वृहद संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हों और उन पर किसी का राज हो या ना हो, ऐसा क्षेत्र वामपन्थियों के लिए 'देश' नहीं होता।
दरअसल यही तो भारत था, मुगलों और अंग्रेजों के आने से पहले।
सम्राट अशोक ने क्या किया? उन्होंने एक महान देश की स्थापना की, उन्होंने छोटे बड़े राज्यों को सम्मिलित किया और अन्त में अपना राज्य ही त्याग कर दिया और सन्यास ने लिया। राज्य बनाना और उस पर शासन करना उनका एजेण्डा नहीं था, एजेण्डा तो यही था कि इस भूमि पर सभी एक हो कर रहें, एक देश की तरह रहें, जिसे भारत कहा जाता था, और ये कोई आज की धारणा नहीं थी, 5000 साल से पुराना इतिहास उठा कर देख लीजिए, यही मिलेगा।
वामपन्थियों के क्रियाकलाप यहीं नहीं रुके, एक समालोचक इकबाल मसूद तो एक कदम आगे ही बढ़ गए, उन्होंने उस समय के माहौल को देखते हुए आरोप लगाया कि "आज के हिंसात्मक माहौल (90 के दशक के शुरुआती समय) में सीरियल में दिखाए गए ब्राह्मण (शिखा रखे हुए और सर मुंड़ाये हुए) और सीरियल में दिखाए गए वैदिक मन्त्रों के उच्चारण से धार्मिक ध्रुवीकरण हो सकता है और लोगों के (हिन्दुओं) के मन में धर्म को लेकर उत्तेजना का संचार हो सकता है"।
वामपन्थियों ने ऐसे सैकड़ों हथकण्डे अपनाए और तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त दबाव बनाया इस सीरियल को बन्द कराने के लिए, क्योंकि ये सीरियल उन इतिहास माफिया के बताए हुए प्रोपगण्डे को तोड़ रहा था।
अन्ततः कांग्रेस की सरकार दबाव में आई और इस सीरियल को बन्द कर दिया गया। इस तरह एक रिसर्च पर आधारित, alternative और असली इतिहास के दर्शन कराने वाला सीरियल, 'सेकुलरिज्म' की भेंट चढ़ गया।

No comments:
Post a Comment